Indore Dil Se
News & Infotainment Web Channel

पुष्यमित्र भार्गव बने इंदौर के महापौर

924

इंदौर:- भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने हासिल की बड़ी जीत, कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला को हराया।

इंदौर नगर निगम चुनाव को लेकर मतगणना सुबह 9 बजे से नेहरू स्टेडियम में शुरू हुई। दोनों ही दलों भाजपा व कांग्रेस द्वारा महापौर पद जितने के लिए खासी मेहनत की गई साथ ही वार्ड पार्षदों को जिताने के लिए मेहनत की। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे थें।

सुबह जैसे ही मतगणना शुरू हुई डाक पत्रो की गणना के साथ ही भाजपा महापौर प्रत्याशी ने अपनी बढ़त बनाना शुरू कर दी थी ओर यह बढ़त लगातार बढ़ती रही। भाजपा से महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला को बढ़त बनाने नही दी।

बीजेपी प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने एक बड़ी जीत दर्ज की है। पुष्यमित्र भार्गव ने महापौर चुनाव में 132957 वोटो से बड़ी जीत हासिल की हैं। पूरे 32 राउंड की मतगणना पूर्ण हुई जिसमें पुष्यमित्र भार्गव को जहाँ 592519 वोट प्राप्त हुए वही कांग्रेस के संजय शुक्ला को 459562 मत प्राप्त हुए। इस तरह पुष्यमित्र भार्गव 132957 मतों से विजय रहे। भार्गव की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा हैं जगह जगह विजयी जुलूस निकाले जा रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Contact to Listing Owner

Captcha Code