Indore Dil Se
News & Infotainment Web Channel

एक प्राथना मेरी साईनाथ से

854

जबसे बढ़ा सांई से रिश्ता दुनियां छूटी जाय
हम आऐ सांई के द्वारे धरती कहीं भी जाय
चहूं ओर तूफ़ान के धारे, मैली हवा वीरान किनारे
जीवन नैया सांई सहारे फिर भी चलती जाय
जबसे बढ़ा सांई से रिश्ता दुनिया छूटी जाय
नाम सिमरले जब तक दम है, बोझ ज़ियादा वक्त भी कम है
याद रहे दो दिन की उमरिया पल पल घटती जाय
जबसे बढ़ा सांई से रिश्ता दुनिया छूटी जाय
सांई के मंदिर में आए जब श्रद्दा के हार चढ़ाए
मन विश्वास के फूल की रंगत और निखरती जाय
जबसे बढ़ा सांई से रिश्ता दुनिया छूटी जाय
भक्तों को दर्शन भिक्षा दो, रक्षा की ठंडक पहुंचा दो
तुम ही कहो ये बिरहा कि अग्नि कब तक जलती जाय
जबसे बढ़ा सांई से रिश्ता दुनिया छूटी जाय
हम आए सांई के द्बारे धरती कहीं भीजाय
सभी मित्रो को साईं बाबा का चमत्कारी आशीर्वाद मिले येही प्राथना हे ॐ साईं राम. . . .

Author: Govind Gupta (गोविंद गुप्ता)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Contact to Listing Owner

Captcha Code