बसों का आवागमन हुआ बंद, लोगो को चूल्हा जलाना मुश्किल
विदिशा – लटेरी (विनोद सूर्यवंशरी) : आठ दिनो से हो रही बरसात से अब लोग परेशान हो चुके है। लेकिन बरसात थमने का नाम नही ले रही है। कुछ दिन पहले शमशाबाद रोड पर वसे गांव ग्राम जमोनियां बरखेडा कोलुआ दनवास मे बाड ने हाहाकार मचा दिया था। जिसमे कई मकान गिर गये। खद्य साम्रागी भी खराब हो गई थी। अगर बरसात का यह हाल रहा तो आगे भी ऐसी घटना से इंकार नही किया जा सकता है। बसो के अवागमन बंद होने से लोग परेशान है सामान खरीदने के लिये लोग बाजार तक नही पहुच पा रहे है जिसके कारण लोगो को चूल्हा जलाना मुश्किल हो रहा है।