Indore Dil Se
News & Infotainment Web Channel

इमरजेंसी पेनिक बटन के साथ सिंहस्थ एप बनेगा

362

सिंहस्थ-2016 के आयोजन में आईटी की महती भूमिका होने जा रही है। सम्पूर्ण सिंहस्थ क्षेत्र वाई-फाई होगा। सेटेलाईट टाऊन से लेकर सिंहस्थ क्षेत्र तक कनेक्टिविटी उपलब्ध रहेगी। साथ ही एक मोबाईल एप भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें सिंहस्थ के पर्व स्नानों की जानकारी, अखाड़ों की जानकारी, दर्शनीय स्थलों की जानकारी, उनके नक्शे आदि तो रहेंगे ही, महिलाओं की सुरक्षा के लिये एक नया पेनिक बटन भी इसमें डाला जायेगा। जिससे आपात स्थिति में इस बटन को दबाने से उनकी लोकेशन व फोन नम्बर सीधे सुरक्षा में लगी एजेन्सी को पहुंच जायेगा और त्वरित रूप से उनको सहायता पहुंचाई जा सकेगी।

मोबाईल एप में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की प्रतिदिन की, प्रति सप्ताह की व पूरे माह की गतिविधियां भी दर्शाई जायेंगी, जिससे श्रद्धालु अपने मनचाहे स्थान पर जाकर प्रवचनों व अन्य धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Contact to Listing Owner

Captcha Code