Indore Dil Se
News & Infotainment Web Channel

25 जनवरी से मतदाता दिवस महिला सषक्तिकरण के रूप में

350

इंदौर (पारस जैन) मजबूत लोकतंत्र एवं सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये आगामी 25 जनवरी, 2015 को मतदाता दिवस मनाया जायेगा। इस दिन मतदान केन्द्रवार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। भोपाल में राष्ट्रीय मतदाता-दिवस का राज्य-स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही प्रदेष के 53 हजार से अधिक मतदान केन्द्र पर भी मतदाता दिवस मनाया जायेगा।

राज्य-स्तरीय समारोह सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, शिवाजी नगर भोपाल में होगा। इस मौके पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। प्रदर्शनी में डीएव्हीपी द्वारा प्रदेश में मतदाताओं को जागरूक किये जाने के लिये किये जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जायेगा। साथ ही जिला-स्तर तक प्रमुख रूप से निबंध, वाद-विवाद, स्लोगन, चित्रकला एवं सुंदर लेखन प्रतियोगिताएँ होंगी। प्रतियोगिताएँ स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर होंगी। इनके विषय भारत वर्ष में महिला सशक्तीकरण से लोकतंत्र मजबूत, ”वोटर लिस्ट में नाम एवं पहचान पत्र होना गर्व का विषय” और ”राष्ट्रीय मतदाता दिवस सशक्त लोकतंत्र का पर्व” होंगे।

मतदाताओं को जागरूक करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा। मतदाता-दिवस 25 जनवरी को जिला स्तर पर भी कलेक्टर के निर्देशन में कार्यक्रम होगा। इस मौके पर मजबूत लोकतंत्र के लिये शपथ भी दिलवाई जायेगी। आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर लाल परेड ग्राउण्ड पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में निर्वाचन से संबंधित झाँकी भी निकाली जायेगी। इस वर्ष की झाँकी का विषय ‘महिला सशक्तिकरण रखा गया है। इसमें लोकतंत्र की मजबूती के लिये चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Contact to Listing Owner

Captcha Code