महिलाओं ने अपनी प्रतिभा के बल पर उच्च स्थान प्राप्त किया – श्रृंगीऋषि

शिवपुरी (IDS-PRO) म.प्र. विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार अंजुली पालों के मार्गदर्शन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर वृद्धाश्रम मंगलम भवन शिवपुरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नीलू संजीव श्रंगीऋषि आदि उपस्थित रहे।

विधिक जागरूकता शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नीलू संजीव श्रृगीऋषि ने उपस्थित वृद्धजनों तथा महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि संपूर्ण विश्व में महिलाओं के अधिकारों कोलेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि आज महिलाओं ने पुरूषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाई है। समाज के हर क्षेत्र चाहे वह सामाजिक क्षेत्र हो, राजनैतिक क्षेत्र हो या आर्थिक क्षेत्र हो महिलाओं ने अपनी प्रतिभा के बल पर उच्च स्थान प्राप्त किया है। आज महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए न्याय पालिका द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे है। महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए बने नए कानूनों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रदीप सिंह ठाकुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा विधिक जागरूकता शिविर के उद्देश्य के विषय में उपस्थित वृद्धजनों को अवगत कराया।

इस अवसर पर सुश्री शैला अग्रवाल एडवोकेट द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण अधिनियम के संबंध में जानकारी दी तथा आश्रय गृह, शिशु गृह आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की।

उपस्थित अधिकारीगण द्वारा वृद्धाश्रम में रहने वाले पुरूष एवं महिलाओं से मिलकर प्रत्येक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

Shivpuri Hindi NewsShivpuri NewsShivpuri Samachar
Comments (0)
Add Comment