नगर के 5 कार्यों के लिए 50 लाख 77 हजार की राशि स्वीकृत

शिवपुरी (IDS-PRO) कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने म.प्र.जनभागीदारी योजना के तहत वर्ष 2014-15 के तहत शिवपुरी नगर में 5 निर्माण एवं विकास कार्यों तथा सौर्दयकरण के लिए 50 लाख 77 हजार 360 रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदाय की गई है।

संयुक्त कलेक्टर एवं जिला योजना अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि म.प्र. जन भागीदारी योजना के तहत पुलिस लाईन शिवपुरी में स्थित मंगलम् भवन में सी.सी.इंटरलोकिंग टाईल्स निर्माण के लिए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को 12 लाख 24 हजार 360 रूपए की राशि, झांसी रोड़ शिवपुरी में अम्बेडकर पार्क के सौर्दयकरण के लिए 6 लाख 44 हजार की राशि, कलेक्ट्रोरेट काॅलोनी पार्क शिवपुरी के लिए 8 लाख 43 हजार और तात्याटोपे पार्क शिवपुरी के सौर्दयकरण हेतु 17 लाख 74 हजार रूपए की राशि मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवपुरी को स्वीकृत की गई जबकि कल्याणी धर्मशाला में बरामदा, सीढ़ी एवं विस्तारीकरण कार्य के लिए सचिव रेडक्राॅस शिवपुरी को 5 लाख 92 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।

Shivpuri Hindi NewsShivpuri NewsShivpuri Samacharजनभागीदारी योजना
Comments (0)
Add Comment