चार शस्त्र लायसेंस निरस्त

शिवपुरी (IDS-PRO) जिला मजिस्ट्रेट श्री राजीव दुबे ने लायसेंसी शस्त्रों के दुरूपयोग की संभावना को देखते हुए चार शस्त्र लायसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए है।
जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश में थाना कोलारस के ग्राम पड़ोरा निवासी, लाल सिंह पुत्र निरंजन सिंह सिक्ख के शस्त्र लायसेंस पर एक 315 बोर रायफल दर्ज है। पड़ोरा निवासी बलवीर पुत्र धर्मवीर सिंह सिक्ख के शस्त्र लायसेंस पर एक 12 बोर बंदूक एकनाली एवं एक 315 बोर रायफल, पड़ोरा निवासी बहादूर सिंह पुत्र हजारा सिंह शस्त्र लायसेंस पर एक 12 बोर बन्दूक और पड़ोरा निवासी संतोष सिंह पुत्र निरंजन सिंह सिक्ख के शस्त्र लायसेंस पर एक 12 बोर बन्दूक एवं एक 315 बोर रायफल दर्ज है। उक्त शस्त्र लायसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए है।
Shivpuri Hindi NewsShivpuri NewsShivpuri Samachar
Comments (0)
Add Comment